
हनुमानगढ़। भारतीय जनता पार्टी में कैलाश मेघवाल के प्रदेश महामंत्री नियुक्त होने के उपलक्ष्य में हनुमानगढ़ में सर्व समाज की ओर से एक भव्य अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। यह समारोह कार्यक्रम संयोजक गौरव जैन के नेतृत्व में आयोजित हुआ, जिसमें समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और कैलाश मेघवाल का माल्यार्पण कर स्वागत किया। कार्यक्रम में राजनीतिक, सामाजिक एवं प्रबुद्ध नागरिकों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।
समारोह में मुख्य रूप से हनुमानगढ़ विधायक गणेश राज बंसल एवं भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष प्रमोद डेलू उपस्थित रहे। दोनों नेताओं ने अपने संबोधन में कैलाश मेघवाल के संगठनात्मक अनुभव, पार्टी के प्रति निष्ठा और जमीनी स्तर पर किए गए कार्यों की सराहना की। वक्ताओं ने कहा कि कैलाश मेघवाल जैसे कर्मठ और समर्पित कार्यकर्ता का प्रदेश महामंत्री बनना न केवल भाजपा संगठन के लिए बल्कि हनुमानगढ़ जिले के लिए भी गौरव की बात है।
कार्यक्रम का मंच संचालन एडवोकेट प्रवीण सिंह परमार, जिला महामंत्री नगर मंडल हनुमानगढ़ जंक्शन द्वारा कुशलतापूर्वक किया गया।
कार्यक्रम संयोजक गौरव जैन ने अपने संबोधन में कहा कि कैलाश मेघवाल लंबे समय से हनुमानगढ़ की धरती पर निस्वार्थ भाव से पार्टी के सच्चे सिपाही के रूप में कार्य कर रहे हैं। उन्होंने संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं को जोड़ने और जनता की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ उठाने का कार्य किया है। पार्टी द्वारा उन्हें प्रदेश महामंत्री के महत्वपूर्ण दायित्व से नवाजा जाना, हनुमानगढ़ के लिए एक बड़ी सौगात है। इससे जिले को संगठनात्मक स्तर पर नई ऊर्जा और दिशा मिलेगी।
विधायक गणेश राज बंसल ने कहा कि कैलाश मेघवाल का राजनीतिक जीवन संघर्ष, सेवा और संगठन के प्रति समर्पण का प्रतीक रहा है। प्रदेश महामंत्री के रूप में वे न केवल संगठन को मजबूती देंगे बल्कि कार्यकर्ताओं के हितों का भी ध्यान रखेंगे।
भाजपा जिला अध्यक्ष प्रमोद डेलू ने कहा कि कैलाश मेघवाल की नियुक्ति से प्रदेश संगठन को एक अनुभवी और जमीनी नेता मिला है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में पार्टी प्रदेश स्तर पर और अधिक सशक्त होगी तथा आगामी चुनौतियों का मजबूती से सामना करेगी।
समारोह के अंत में विधायक गणेश राज बंसल, पार्षद अर्चित अग्रवाल एवं कार्यक्रम संयोजक गौरव जैन द्वारा कैलाश मेघवाल को स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका विधिवत अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर उपस्थित सर्व समाज के लोगों ने तालियों के साथ उनका उत्साहवर्धन किया और उनके उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना की।
इस मौके पर बालकृष्ण गोल्याण, संतराम जिंदल, सुभाष बंसल, खेमचंद विश्नानी , सनी जुनेजा, अमित महेश्वरी, प्रकाश तंवर, जितेंद्र तेजवानी, अनिल धुडीया, इंदर सिंह, भूपेंद्र नेहरा, सुरेश धमीजा, रामलाल किरोड़ीवाल, डॉ भारत भूषण शर्मा, राकेश गोयल, एडवोकेट मनजिंदर लेघा, सूरज मित्तल, हन्नी नागपाल, पारस मिड्ढा, मनोज गोयल, दीपक लड्ढा, संजय छाबड़ा, दीपक तलवाड़िया, राजपाल सोखल, सुशील रामचंदानी, के के छोकरा, कृष्ण वाधवा, सुभाष नैन, सूरजभान,रामलुभाया तिन्ना, कृष्ण घोड़ेला, राजेश गुप्ता व अन्य समाज के गणमान्य नागरिक मौजूद थे।
