
श्रीगंगानगर| बीकानेर महा आंदोलन में भाग लेने के लिए साधुवाली से हजारों पर्यावरण प्रेमी रवाना हुए। समिति अध्यक्ष रामकुमार पवार व अमर सिंह बिश्नोई ने पुराने पेड़ों की कटाई पर सरकार को घेरा। उन्होंने हुंकार भरी कि जब तक सख्त कानून नहीं बनेगा, घर वापसी नहीं होगी। यह आंदोलन पर्यावरण रक्षा हेतु निर्णायक साबित होगा।
