
श्रीगंगानगर| राष्ट्रीय आयुष मिशन एवं आयुर्वेद विभाग राजस्थान की ओर से जिला प्रशासन के सहयोग से सनातन धर्म मंदिर, एल ब्लॉक हनुमान मंदिर में 28 जनवरी से 6 फरवरी तक 10 दिवसीय निशुल्क अर्श-भगन्दर क्षारसूत्र चिकित्सा शिविर आयोजित किया जा रहा है। शिविर में रोगियों की अच्छी खासी भीड़ देखने को मिल रही है। शिविर प्रभारी डॉ. राजकुमार पारीक ने बताया कि अब तक 157 अर्श-भगन्दर रोगियों ने पंजीकरण करवाया है, जिनमें से 68 रोगियों की आयुर्वेदीय क्षारसूत्र विधि से शल्य चिकित्सा की जा चुकी है। 4 फरवरी तक रोगियों की निशुल्क जांच एवं परीक्षण के बाद शल्य चिकित्सा की जाएगी।
शिविर में भर्ती रोगियों को जांच, उपचार, भोजन-पथ्य व आवास की पूरी व्यवस्था निशुल्क दी जा रही है। सहायक शिविर प्रभारी डॉ. जितेन्द्र कुमार ने बताया कि ओपीडी में अब तक 786 रोगियों को जांच व औषधि से लाभान्वित किया गया है।
