
हनुमानगढ़। मनरेगा संग्राम के तहत प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर सोमवार को जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा जिला कलेक्ट्रेट, हनुमानगढ़ जंक्शन पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर विरोध दर्ज कराया गया। धरना प्रदर्शन का नेतृत्व जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मनीष मक्कासर ने किया। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता, मजदूर और आमजन उपस्थित रहे।
धरना प्रदर्शन के दौरान जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मनीष मक्कासर ने केंद्र सरकार पर मनरेगा योजना को कमजोर करने, बजट में कटौती करने और योजना के मूल स्वरूप से छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया। वक्ताओं ने कहा कि मनरेगा गरीब, मजदूर और ग्रामीण परिवारों के लिए जीवनरेखा है, लेकिन वर्तमान सरकार इसे धीरे-धीरे समाप्त करने की दिशा में काम कर रही है। नाम बदलने और नियमों में संशोधन कर मजदूरों के अधिकार छीने जा रहे हैं।
जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मनीष मक्कासर ने धरने को संबोधित करते हुए कहा कि मनरेगा को बचाना मतलब मजदूर की आवाज को बचाना है। उन्होंने कहा कि जिस सरकार ने मजदूरों के अधिकारों पर हमला किया है, उसका भविष्य अच्छा नहीं रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार का रवैया मजदूर विरोधी है और इससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था कमजोर हो रही है।
पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र दादरी ने कहा कि महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना ने ग्रामीण क्षेत्रों में करोड़ों लोगों को रोजगार का अधिकार दिया। इससे गांवों में विकास कार्य हुए और मजदूरों को सम्मान मिला। लेकिन आज सरकार इस योजना को खत्म करने की मंशा से काम कर रही है। ग्राम पंचायतों की शक्तियां छीनी जा रही हैं, जिससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर घट रहे हैं।
धरना प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने मांग की कि मनरेगा को उसके पुराने नाम और मूल स्वरूप में बहाल किया जाए तथा वीबी जी राम जी जैसी नई व्यवस्था को तुरंत समाप्त किया जाए। साथ ही मजदूरों को समय पर रोजगार और भुगतान सुनिश्चित किया जाए। धरने के उपरांत कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासन के माध्यम से राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में केंद्र सरकार से मनरेगा योजना को मजबूत करने, बजट में वृद्धि करने और मजदूर हितैषी नीतियां लागू करने की मांग की गई। धरना प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहा। अंत में कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने मनरेगा के मुद्दे पर सकारात्मक कदम नहीं उठाए तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।इस मौके पर अध्यक्ष मनीष मक्कासर, पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र दादरी, प्रदेश सचिव संजय मेघवाल, पीसीसी सदस्य रामेश्वर चांवरिया, सोहन ढिल, प्रेमराज नायक, उपाध्यक्ष चन्द्रपाल भोभिया, बालचंद ज्याणी, महासचिव गुरदीप सिंह चहल, इस्माईल खान, इकामुद्दीन कुरैशी, पवन सेठी, सोशल मीडिया प्रभारी जयराम ढूकिया, सचिव सुखपाल सिंह, सुभाष घोटिया, सुरेन्द्र, राकेश चिलाना, पवन सेठी, ब्लॉक अध्यक्ष सुधीर गोदारा, संदीप सिद्धू, बलवीर सिद्धू, विजय गोद, सुरेन्द्र मारवाल, विकास रांगेरा, शाहरूख खान, ख्ुाशी अमलानी, आमिर खान, बंशीलाल, गुरलाल मान, गुरप्रीत, राधे सहारण, रोहित स्वामी, कृष्ण स्वामी, रघुवीर नायक, इशाक चायनाण, बबलू सोनी, मोहनलाल, हीरा सिंह, जयपाल गिरी, राजेश गोदारा, संदीप खिलेरी, विनोद ढाका, गंगाराम, कुलदीप नैण, रामविलास चौयल, रामचन्द्र सुड़ा, अक्षय चौधरी, सुशील कुमार, मान सिंह, विकास सैनी, मुकेश देहड़ू, निशा, सुमित्रा, यश चिलाना, सोनू चौपड़ा सरपंच पन्नीवाली, हरबंश सिंह औलख, पीथाराम, जगदीप रांगेरा, दुष्यंत गोदारा व अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।
