
हनुमानगढ़। सुभाष चौक के नजदीक बुधवार को एल एंड टी फाइनेंस गोल्ड लोन की नई शाखा का विधिवत शुभारंभ किया गया। शाखा का उद्घाटन भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष देवेन्द्र पारीक एवं पूर्व उपसभापति नगीना बाई ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, कंपनी के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। उद्घाटन समारोह में एरिया मैनेजर अभिमन्यु शेखावत, शाखा मैनेजर सतवंत सिंह, देवेन्द्र सिंह, नरेन्द्र सिंह, सुनील कुमार, हरिशंकर सहित अन्य सदस्य मौजूद थे। सभी अतिथियों का स्वागत कर उन्हें शाखा की सेवाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।
मुख्य अतिथि देवेन्द्र पारीक ने अपने संबोधन में कहा कि एल एंड टी फाइनेंस जैसी प्रतिष्ठित संस्था द्वारा हनुमानगढ़ में दूसरी गोल्ड लोन शाखा की शुरुआत क्षेत्र के व्यापारियों, किसानों और आमजन के लिए लाभकारी सिद्ध होगी। इससे लोगों को आसानी से और सुरक्षित तरीके से वित्तीय सहायता उपलब्ध हो सकेगी।
पूर्व उपसभापति नगीना बाई ने कहा कि गोल्ड लोन जैसी सुविधाएं आज के समय में जरूरतमंद लोगों के लिए काफी उपयोगी हैं। इससे बिना किसी जटिल प्रक्रिया के कम समय में ऋण प्राप्त किया जा सकता है, जिससे आर्थिक गतिविधियों को गति मिलती है।
एरिया मैनेजर अभिमन्यु शेखावत ने बताया कि एल एंड टी फाइनेंस गोल्ड लोन ग्राहकों को पारदर्शी प्रक्रिया, सुरक्षित भंडारण और प्रतिस्पर्धी ब्याज दरों पर ऋण सुविधा प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि कंपनी का उद्देश्य भरोसेमंद और सुलभ वित्तीय सेवाएं उपलब्ध कराना है। शाखा मैनेजर सतवंत सिंह ने बताया कि यह हनुमानगढ़ की दूसरी गोल्ड लोन शाखा है, जिससे शहर के विभिन्न क्षेत्रों के ग्राहकों को सीधा लाभ मिलेगा। कार्यक्रम के अंत में सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया गया।
