
श्रीगंगानगर| श्रीजगदंबा अंध विद्यालय के संस्थापक स्वामी ब्रह्मदेव को पद्मश्री सम्मान मिलने पर सिद्धपीठ श्री झांकी वाले बालाजी भजन मंडल की ओर से हर्ष व्यक्त किया गया। इस अवसर पर भजन मंडल के सदस्यों ने स्वामी ब्रह्मदेव को शॉल ओढ़ाकर, माल्यार्पण कर तथा गुलदस्ते भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में स्वामी ब्रह्मदेव ने कहा कि सिद्धपीठ श्री झांकी वाले बालाजी भजन मंडल पिछले 51 वर्षों से भजनों के माध्यम से राम नाम संकीर्तन की गंगा प्रवाहित कर रहा है। भजन मंडल के मुख्य सेवादार प्रेम अग्रवाल गुरुजी ने बताया कि स्वामी ब्रह्मदेव का भजन मंडल को हमेशा सान्निध्य प्राप्त रहा है। उनके पद्मश्री सम्मान से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
कार्यक्रम में भजन मंडल के प्रधान सुरेन्द्र चौधरी, नरेश गोयल, सुरेन्द्र सिंगल पुजारी, शंकरलाल अग्रवाल, मदनगोपाल अग्रवाल, घनश्याम छींपा, ललित वर्मा, मनु सेतिया (हनुमानगढ़), योगेन्द्र शर्मा सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
