
हनुमानगढ़ : राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड जिला मुख्यालय के तत्तवाधान में आयोजित जिला स्तरीय कब बुलबुल उत्सव शिविर दिनांक 13 से 15 फरवरी 2026 तक भारत स्काउट गाइड जिला मुख्यालय हनुमानगढ़ पर आयोजित किया जा रहा है। जिसमें जिले के विभिन्न विद्यालयों से 200 बच्चों ने भाग लिया। बच्चों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही है जिसमें बैण्ड डिस्पले, विचित्र वेशभूषा, विशाल गरजना, वीर गर्जना, सामूहिक नृत्य, जंगल के खेल आदि।
मुख्य अतिथि श्री पन्नालाल कड़ेला, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी समग्र शिक्षा हनुमानगढ़ ने सभी कब/बुलबुल स्काउट गाइड को प्रकृति के साथ होने वाले विभिन्न बचाव हेतु प्रेरित किया गया, प्लास्टिक पर अंकुश हेतु जनजागरूकता कार्यक्रम चलाने एवं मानस अभियान के तहत नशा मुक्त किये जाने हेतु निर्देश प्रदान किये गये। इसी दौरान कब बुलबुल बच्चों द्वारा राजीव गांधी स्टेडियम में मानस अभियान के तत्वाधान में खेल प्रतियोगिता में उपस्थित हुए।
श्री मोहन लाल स्वामी, प्रधान राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड हनुमानगढ़ द्वारा बच्चों को अच्छी आदतों को बचपन में ही जीवन में डालने की यह शुरूआत है, बच्चो को इससे सामाज से जुडने का अवसर मिलता है एवं आगे एक अच्छा व्यक्तित्व का धनी बनता है। श्री दीपक बारोटिया, प्रधानाचार्य महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय हनुमानगढ़ टाउन द्वारा बताया की इससे छात्रों में एकता की भावना विकसित होती है।
शिविर में श्री मोहन लाल स्वामी, प्रधान जिला स्काउट गाइड हनुमानगढ़, महजबीन, सोहन गोदारा, जयवीर सिंह, मुन्शीराम, सोनू वर्मा, ममता, रतना देवी आदि स्काउटर गाइडर उपस्थित थे। श्री भारत भूषण सीओ स्काउट ने आये हुए सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया। कब बुलबुल स्काउट गाइड बच्चों को अतिथियों द्वारा दिये गये निर्देशो की पालना करते हुए अधिक से अधिक प्रचार प्रसार करने हेतु प्रेरित किया।
