
श्रीगंगानगर । अस्थायी कर्मचारियों को पेंडिंग भुगतान न करने के मद्देजनर भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस के अध्यक्ष सेठी वाल्मीकि व संयोजक बंटी वाल्मीकि के नेतृत्व में सफाई यूनियन पदाधिकारियों ने एडीएम को ज्ञापन सौंपा।
बंटी वाल्मीकि ने बताया कि नवीन सफाई कर्मचारियों की भर्ती में श्रीगंगानगर के वर्तमान क्षेत्रफल को देखते हुए 500 पदों पर सफाई कर्मचारियों की भर्ती की जाए। इसी प्रकार वर्तमान में नगर परिषद क्षेत्र का परिसीमन दायरा बढ़ाते हुए ग्रामीण क्षेत्र शामिल किए गए हैं। इसलिए श्रीगंगानगर शहर के वर्तमान क्षेत्रफल को देखते हुए 100 नये अस्थायी सफाई कर्मचारियों की संख्या में बढ़ोतरी की जाए। कर्मचारियों ने मांग की कि अस्थायी रूप से कार्यरत सफाई कर्मचारियों, ट्रैक्टर ट्रॉली कर्मियों, गैराज ड्राइवर, फायरमैन, फायर ड्राइवर, कम्प्यूटर आपरेटर का वेतन हर माह की 5 तारीख तक भुगतान की जाए तथा संबंधित ठेकेदार फर्म को पाबंद किया जाए।
सेठी वाल्मीकि ने बताया कि समझौता वार्ता अनुसार मांग पत्र का निस्तारण नहीं किया जाता है तो बुधवार से अस्थायी सफाई कर्मचारियों द्वारा सफाई कर्मचारी यूनियन के साथ सफाई कार्य ठप कर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। जिसकी समस्त जिम्मेदारी जिला प्रशासन व नगर परिषद प्रशासन की होगी। शिष्टमण्डल में अध्यक्ष जिला वाल्मीकि सभा सूरज भाटिया, जिलाध्यक्ष सोणी वाल्मीकि, प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक चांवरिया, विक्की लोट, ज्योति धारीवाल, विक्रम, दीपक, आजाद, लक्ष्मण व सचिन आदि मौजूद थे। श्रीगंगानगर. मांगों को लेकर प्रदर्शन करते सफाई कर्मचारी यूनियन के सदस्य।
