
श्रीगंगानगर। जिले के करणपुर में राजस्थान रोडवेज बस के स्टाफ से मारपीट करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि लोक परिवहन के बस मालिक वह उसके भतीजे ने रोडवेज स्टाफ के साथ मारपीट की। जिसका वीडियो भी सामने आया है। दोनों पक्ष आप में झगड़ा करते हुए दिख रहे हैं।
बस स्टैंड में झग़डा करते हुए।
करणपुर थाने में दी शिकायत में रोडवेज बस के ड्राइवर जयदेव सिंह और कंडक्टर मंगा सिंह ने बताया- शनिवार को करणपुर बस स्टैंड पर रोडवेज व लोक परिवहन के स्टाफ में बसें खड़ी करने व सवारियां उठाने को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद आज सुबह (रविवार) को 7:20 पर मिनट पर जिंदी बस सर्विस का मालिक व उसका भतीजा सोनू, बस के ड्राइवर व कंडक्टर के साथ आया और रोडवेज बस रवाना नहीं होने दी।
जिसके बाद आरोपियों ने विवाद शुरू कर दिया और रोडवेज बस के स्टाफ के साथ मारपीट की। आरोप है कि आरोपी मारपीट करते हुए चांदी का कड़ा और सोने की चेन छीनकर भाग गए। आरोपी जाते हुए धमकी देकर गए हैं कि शाम को पिस्टल से उड़ा देंगे। फिलहाल इस संबंध में अभी मामला दर्ज नहीं हुआ है।
