
श्रीगंगानगर ।जिले में नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक हरीशंकर ने पदभार संभालते ही सख्त रुख अपनाते हुए कार्यशैली में तेजी ला दी है। इसी के साथ ही उन्होंने चूनावढ़ थाने का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।
इस मौके पर चूनावढ़ थानाधिकारी आईपीएस प्रोबेशनर ज्ञानेन्द्र भारती सहित थाना स्टाफ मौजूद रहा। एसपी हरिशंकर ने थाना रिकॉर्ड, स्वागत कक्ष, लंबित मामलों और प्रशासनिक कार्यों का बारीकी से निरीक्षण किया। साथ ही पुलिसकर्मियों की कार्यप्रणाली और मैस व्यवस्था का भी जायजा लिया।

पुलिस अधीक्षक हरीशंकर चुनागढ़ थाने का दौरा किया।
निरीक्षण के दौरान एसपी ने स्पष्ट कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने आमजन की शिकायतों के समयबद्ध और पारदर्शी निस्तारण के निर्देश देते हुए पुलिस पर जनता का विश्वास मजबूत करने पर जोर दिया।

थाना रिकॉर्ड, स्वागत कक्ष, लंबित मामलों और प्रशासनिक कार्यों का बारीकी से निरीक्षण किया।
एसपी हरीशंकर ने विशेष रूप से नशा तस्करी, संगठित अपराध और साइबर अपराध पर प्रभावी नियंत्रण के लिए सख्त रणनीति अपनाने के निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को फील्ड में सक्रिय रहने, आमजन से संवाद बढ़ाने और संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखने को कहा।
पुलिस जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया ।
बता दे कि हरीशंकर साल 2019 बैच के राजस्थान कैडर के आईपीएस अधिकारी हैं और अपनी सख्त व प्रभावी कार्यशैली के लिए जाने जाते हैं। इससे पहले वे हनुमानगढ़ जिले में पुलिस अधीक्षक के रूप में कार्यरत रह चुके हैं, जहां उन्होंने कानून व्यवस्था और अपराध नियंत्रण में कई प्रभावी कदम उठाए थे।
