
पश्चिम बंगाल की फालता विधानसभा सीट पर दोबारा मतदान के फैसले के बाद सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। TMC के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने भाजपा के दिग्गजों को फालता से चुनाव लड़ने की चुनौती दी है।
अभिषेक बनर्जी ने कहा, ‘बांग्ला विरोधी गुजराती गैंग और उनके साथी ज्ञानेश कुमार को मेरे डायमंड हार्बर मॉडल को नुकसान पहुंचाने में दस जन्म भी कम पड़ जाएंगे। मैं केंद्र सरकार को चुनौती देता हूं कि कि अपने सबसे मजबूत नेता को भेजो। अगर हिम्मत है, तो फालता से चुनाव लड़ो।’
चुनाव आयोग ने फालता विधानसभा क्षेत्र के सभी 285 पोलिंग स्टेशनों पर 21 मई को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक दोबारा मतदान कराने का आदेश दिया है। मतगणना 24 मई को होगी। ECI के अनुसार, 29 अप्रैल को यहां वोटिंग के दौरान चुनावी नियमों का उल्लंघन हुआ था।

