
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा बिलासपुर मंडल के बिलासपुर-चांपा स्टेशनों के मध्य तीसरी और चौथी लाइन के कार्य के लिए ऑटो सिग्नलिंग का कार्य किया जा रहा है। इस कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जन सम्पर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया- इस कार्य के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित कई रेल सेवाएं प्रभावित रहेंगी।
प्रारंभिक स्टेशन से रद्द रेल सेवाएं
- गाड़ी संख्या 20813, पुरी-जोधपुर रेलसेवा 10.06.26 को रद्द रहेगी।
- गाड़ी संख्या 20814, जोधपुर- पुरी रेलसेवा 13.06.26 को रद्द रहेगी।
- गाड़ी संख्या 20971, उदयपुर सिटी-शालीमार रेलसेवा 13.06.26 को रद्द रहेगी।
- गाड़ी संख्या 20972, शालीमार- उदयपुर सिटी रेलसेवा 14.06.26 को रद्द रहेगी।
- गाड़ी संख्या 20471, श्रीगंगानगर-पुरी रेलसेवा 14.06.26 को रद्द रहेगी।
- गाड़ी संख्या 20472, पुरी- श्रीगंगानगर रेलसेवा 17.06.26 को रद्द रहेगी।
