
बीकानेर स्थानांतरण पर स्मृति चिन्ह भेंट कर व साफा पहनाकर दी गई भावभीनी विदाई
श्रीगंगानगर ! श्री गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एडिशनल एसपी) रघुवीर शर्मा के बीकानेर स्थानांतरण होने पर सम्मान एवं विदाई समारोह का आयोजन किया गया। सिविल लाईन में आयोजित इस कार्यक्रम में समाज के पदाधिकारियों तथा गणमान्य नागरिकों ने बढ़-चढक़र हिस्सा लिया। समारोह के दौरान वक्ताओं ने एडिशनल एसपी रघुवीर शर्मा के कार्यकाल की सराहना की। उन्होंने शर्मा की साफ-सुथरी कार्यशैली, अनुशासनप्रियता तथा आम जनता के प्रति उनके संवेदनशील व्यवहार की विशेष रूप से प्रशंसा की। इस मौके पर समाज की ओर से उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर तथा साफा पहनाकर व शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने बीकानेर में उनकी नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की तथा उनके उज्ज्वल भविष्य और सफल कार्यकाल की कामना की। इस अवसर पर डॉ. ओ.पी. शर्मा, मांगीलाल उपाध्याय, ओ.पी. जोशी, नरेश उपाध्याय, दिनेश उपाध्याय, मदनलाल जोशी, राजेश सिंवाल, सुरेन्द्र जोशी, डॉ. गोपाल कृष्ण, भरत भूषण समरसोत, शंकरलाल जाजड़ा, मोहनलाल पंचारिया, लक्ष्मीनारायण उपाध्याय, डॉ. आलोक उपाध्याय, शम्भू बच्छ, कोच मोहनलाल, देवीलाल जोशी, हेतराम जोशी, नानूराम पिरगावत, जुगल बच्छ सहित श्री गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज के अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
