
श्रीगंगानगर।(भटनेर एक्सप्रेस) जिला क्रिकेट संघ के दो प्रतिभाशाली युवाओं जोबनप्रीतसिंह और गौरव अवस्थी ने राजस्थान क्रिकेट संघ के तत्वावधान में आयोजित मैच रेफरी परीक्षा में उच्च अंकों के साथ उत्तीर्ण होकर राजस्थान के मैच रेफरी बनने का गौरव प्राप्त किया है। यह जिला क्रिकेट संघ श्रीगंगानगर के लिए बेहद गर्व की बात है क्योंकि दोनों खिलाड़ी संघ के पहले ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने मैच रेफरी का पद हासिल किया है।जिला क्रिकेट संघ के सचिव विनोद सहारण ने आज बताया कि राजस्थान क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित मैच रेफरी परीक्षा में दोनों उम्मीदवारों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। जोबनप्रीतसिंह और गौरव अवस्थी ने परीक्षा में शानदार अंक प्राप्त कर मैच रेफरी का प्रमाण-पत्र हासिल किया।जोबनप्रीतसिंह और गौरव अवस्थी अब राजस्थान क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित होने वाली सभी राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिताओं में मैच रेफरी की भूमिका निभाएंगे। वर्तमान में दोनों जौधपुर और जयपुर में आयोजित हो रही राज्य स्तरीय सीनियर कॉल्ट्स शील्ड प्रतियोगिता में मैच रेफरी की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।जिला क्रिकेट संघ के पदाधिकारियों ने दोनों नए मैच रेफरियों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि उनके कड़ी मेहनत और समर्पण का परिणाम है। संघ ने दोनों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।विनोद सहारण ने कहा, जोबनप्रीतसिंह और गौरव अवस्थी ने जिले का नाम रोशन किया है। हम सभी उनकी इस उपलब्धि पर बेहद गर्व महसूस कर रहे हैं।
