
श्रीगंगानगर (भटनेर एक्सप्रेस) राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन जिला शाखा श्रीगंगानगर के जिलाध्यक्ष पद के चुनाव जल्दी ही करवाए जाएंगे।इसके लिए जिलाध्यक्ष रविन्द्र शर्मा द्वारा भिजवाए गए प्रस्ताव पर प्रदेश नेतृत्व द्वारा निर्वाचन प्रक्रिया के तहत चुनाव अधिकारी अशोककुमार कलवानियाँ ,जिलाध्यक्ष, अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ और सहायक चुनाव अधिकारी हेमंत शर्मा ,जिलाध्यक्ष, विभागीय समिति चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग को नियुक्त किया है। इसी परिपेक्ष्य में राजकीय जिला चिकित्सलाय में रविवार शाम को आयोजित एसोसिएशन की एक बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष रामकुमार सिहाग ने कहा कि जिलाध्यक्ष पद के जल्द चुनाव कराये जाएंगे। चुनाव कार्यक्रम की घोषणा चुनाव अधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से की जाएगी ।जिलाध्यक्ष रविन्द्र शर्मा ने बताया श्रीगंगानगर जिले के सरकारी चिकित्सा संस्थानों में कार्यरत कोई भी स्थायी और अस्थायी नर्सिंग कार्मिक संगठन की सदस्यता लेकर चुनाव प्रक्रिया में भाग ले सकता है और चुनाव लड़ सकता है।बैठक में बृजलाल नैन, रामजीलाल सिहाग,राजेन्द्र अरोड़ा, सूरज सरासर,सुरेन्द्र गोदारा, राहुल मोयल,नवदीपसिंह मान,सुनील नायक,गुरुप्रेमसिंह, अजीत शर्मा,मैनपाल, कुलविंदरसिंह,सुरेश भादू, पृथ्वीराज,चिरंजीलाल,जगतारसिंह,बलकरणसिंह, जयसिंह,दिशांत कुमार,सुरेन्द्रकुमार, बबीतारानी,तरूणा ,सुमित सहित एसोसिएशन के पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे।
