
श्रीगंगानगर (भटनेर एक्सप्रेस) लायंस क्लब रॉयल्स की नयी टीम का जनरल बॉडी मीटिंग में सर्वसम्मति से गठन किया गया है।जिसमें विनम्र बिहाणी अध्यक्ष, सुनंदम महिपाल सचिव एवं हिमांशु जैन कोषाध्यक्ष नियुक्त किये गये हैं। क्लब के अध्यक्ष लविश बजाज ने बताया कि राहुल गुप्ता क़ो प्रथम उपाध्यक्ष, रजत सरावगी क़ो द्वितीय उपाध्यक्ष,मोहित गोयल क़ो क्लब एडमिन्सन्ट्रेटर, हितेश सिंगल क़ो सेवा सप्ताह अध्यक्ष, लविश छाबडा क़ो एलसीआईएफ को-ऑर्डिनेटर, सचिन सिंगला, किंशुक मित्तल, गजेंद्र लड्ढा , सीए प्रतीक गोयल क़ो डायरेक्टर नियुक्त किया गया है। नयी कार्यकारिणी का कार्यकाल 1 जुलाई से प्रारंभ होगा।।इस अवसर पर ट्रेडर्स एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष धर्मवीर डुडेजा,पूर्व क्लब अध्यक्ष अभिनव भूतडा, अंकित सिंगल, अखिल चढ्ढा, गौरव अग्रवाल, तुषार जिंदल, अमित गीदडा, अनमोल खुराना, वासू सिंगल, आयुष कासनिया, अमन गोयल, विष्णु गुप्ता आदि मौजूद थे।
