
श्रीगंगानगर (भटनेर एक्सप्रेस) सूरतगढ़ शहर की मुख्य कल्याण भूमि में जन सहयोग से निर्माण कार्य निरंतर जारी हैं। इसी क्रम में आज मुख्य गेट के अंदर भव्य बरामदा निर्माण का शिलान्यास किया गया।समाजसेवी भामाशाह विजय मुदगल उर्फ लड्डू ने कल्याण भूमि के मुख्य गेट के अंदर अंतिम संस्कार के लिए आने वाले लोगों के बैठने के लिए भव्य बरामदा निर्माण की घोषणा की थी। आज सुबह 8 बजे विधिवत पूजा अर्चना के साथ शिलान्यास करके निर्माण कार्य शुरू किया। पंडित राजकुमार शास्त्री ने मंत्र उच्चारण के साथ पूजन करवा कर शिलान्यास करवाया। कल्याण भूमि प्रबंध समिति के संरक्षक डॉ. केएल बंसल, अध्यक्ष राजेंद्र उपाध्याय, उपाध्यक्ष सोहन पुरी, सचिव इंद्रचंद्र जैन, कोषाध्यक्ष संजय बैद,सह सचिव भीम जोशी, प्रवक्ता नवलकिशोर भोजक, सुभाष सोनी, भरत राजपुरोहित, सुरेंद्र चोपड़ा, विकासदीप गाबा, अजीतपालसिंह गिल, मैनेजर हेमाशंकर शर्मा ने नींव की ईंट रखकर शिलान्यास किया।अध्यक्ष राजेंद्र उपाध्याय ने आभार प्रकट करते हुए कहा विजय मुदगल लड्डू ने कल्याण भूमि में मुख्य गेट का शानदार निर्माण करवाया है।इसी गेट के अंदर अब वे भव्य बरामदे का निर्माण करवा रहे हैं। इसमें दोनों तरफ बैंच लगाकर बैठने की व्यवस्था की जाएगी। साथ ही 6 पंखे लगाए जाएंगे। उन्होंने इसके लिए भामाशाह लड्डू मुद्गल का आभार भी व्यक्त किया।
