
श्रीगंगानगर (भटनेर एक्सप्रेस) अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी ब्रह्माकुमारी संस्थान एवं “योग परिवार” संस्था के “संयुक्त तत्वाधान” में विनोबा बस्ती पार्क में आज सुबह “योग एवं राजयोग” का आयोजन किया गया, जिसका विषय सरकार द्वारा निर्धारित-स्वस्थ आयु के लिए योग रखा गया। इस अवसर पर कार्यक्रम का संचालन करते हुए योगाचार्य राजेंद्र नागपाल” द्वारा विभिन्न योगासन प्राणायाम व्यायाम तालिवादन एवं हास्य आसन इत्यादि करवाते हुए योग द्वारा स्वस्थ जीवन जीने के टिप्स दिए।ब्रह्माकुमारी उषा दीदी ने राजयोग का विस्तृत परिचय एवं मेडिटेशन का अभ्यास कराया गया। ब्रह्माकुमारी लालित्या ने मनमोहक नृत्य एवं कठिन योगासनों का प्रदर्शन किया।कार्यक्रम मे बड़ी संख्या में ब्रह्माकुमारी भाई-बहन एवं नागरिकों ने हिस्सा लिया। दोनों आयोजक संस्थान की ओर से सभी का आभार व्यक्त किया गया।
