
श्रीगंगानगर (भटनेर एक्सप्रेस) नर्सेज संयुक्त संघर्ष समिति के प्रदेशव्यापी आह्वान पर श्रीगंगानगर में राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन द्वारा आज भी जिला चिकित्सालय में मृतक संविदा नर्सेज दीपक के परिवार को आर्थिक सहायता और उसकी पत्नि को सरकारी नौकरी देने ,राजकीय सेवा से हटाए गए संविदा नर्सिंग कर्मियों की सेवा बहाल करने,आगामी नर्सिंग भर्ती मैरिट और बोनस अंकों के आधार पर करने,चिकित्सा विभाग में संविदा एवं प्लेसमेंट नर्सेज भर्ती बंद करने की मांग को लेकर गेट मीटिंग और विरोध प्रदर्शन कर रोष प्रकट किया गया। गेट मीटिंग में उपस्थित नर्सेज को संबोधित करते हुए एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष रविन्द्र शर्मा और वरिष्ठ उपाध्यक्ष पिलास विश्नोई ने कहा कि प्रदेश के नर्सेज 12 जून से शान्तिपूर्वक विरोध प्रदर्शन कर राज्य सरकार का ध्यान आकर्षित कर रहे हैं, लेकिन सरकार द्वारा नर्सेज की मांगों को लेकर कोई प्रभावी कार्यवाही नहीं किये जाने से नर्सेज समुदाय में रोष बढ़ रहा है।जल्दी मांगों पर कार्यवाही नहीं कि गयी तो नर्सेज आंदोलन को तेज किया जाएगा।विरोध प्रदर्शन में राजेशकुमार ,सोहनलाल,गुरुप्रेमसिंह,पृथ्वीराज, दिनेश शर्मा,अंकित ,राहुल मोयल, महेंद्र मेघवाल,कुलविंदरसिंह,रूपकिशोर,प्रदीप गोयल,विनोद सुभाष, रविंदर, प्रभदीपकौर, प्रोमिला गोस्वामी,अमनदीपकौर प्रशिक्षणार्थी संयोजक मुकेश यादव सहित नर्सेज उपस्थित रहे।
