
श्रीगंगानगर (भटनेर एक्सप्रेस) हनुमानगढ़ जिले में 26 ग्राम से अधिक अवैध हैरोइन सहित चार व्यक्तियों को दो अलग-अलग कार्यवाहियों में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधीक्षक नरेंद्रसिंह मीणा ने आज बताया कि हनुमानगढ़ जंक्शन थाना में सब इंस्पेक्टर गजेंद्र शर्मा के नेतृत्व में एक पुलिस टीम ने वीके सिटी कॉलोनी के पास मोटरसाइकिल पर जा रहे सुशील वाल्मीकि (26) निवासी नंदराम की ढाणी और रवि वाल्मीकि (25) निवासी गाहडू को गिरफ्तार किया जिनके कब्जे से 20 ग्राम हैरोइन बरामद हुई।इस मामले में पुलिस ने एक और आरोपी मुकेश सिकलीगर निवासी हनुमानगढ़ टाउन को भी नामजद किया है। मामले की जांच महिला थाना की प्रभारी पुलिस इंस्पेक्टर श्रीमती रजनदीपकौर को दी गई है। उधर फेफाना थाना के प्रभारी पुलिस इंस्पेक्टर नरेंद्रकुमार ने भी कल शाम को मंगल बाजीगर (23) और सुभाष नायक (36)निवासी रामसरा को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से 6.05 ग्राम हैरोइन बरामद हुई। यह दोनों भी मोटरसाइकिल पर सवार थे, जिसे जब्तकर लिया गया।
