
श्रीगंगानगर (भटनेर एक्सप्रेस) लायंस क्लब इंटरनेशनल की प्रांतीय प्री-कैबिनेट मीटिंग “अर्पण” जयपुर स्थित एक होटल में विगत दिवस प्रांतपाल डॉ. आशुतोष वशिष्ठ की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। प्रांतीय जनसंपर्क अधिकारी आशीष अरोड़ा ने बताया कि बैठक के मुख्य अतिथि अंतरराष्ट्रीय निदेशक (निर्वाचित) कुलभूषण मित्तल रहे। राजस्थान एवं मध्यप्रदेश से लगभग लायंस क्लबों के लगभग 200 रीजन चेयरमैन, जोन चेयरमैन, कैबिनेट सदस्य एवं अन्य पदाधिकारियों ने सहभागिता निभाई।बैठक में सेवा प्रकल्पों, सदस्यता वृद्धि, नेतृत्व विकास तथा संगठनात्मक गतिविधियों पर विचार-विमर्श किया गया। प्रांतपाल डॉ. आशुतोष वशिष्ठ ने सभी से आह्वान किया कि वे सेवा, समर्पण एवं नेतृत्व की भावना के साथ कार्य करते हुए प्रांत को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएं।मुख्य अतिथि कुलभूषण मित्तल ने लायंस इंटरनेशनल की भावी योजनाओं एवं प्रभावी नेतृत्व के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभी सदस्यों को नए सत्र के लिए प्रेरित किया। प्रांतीय सचिव अरविंद खुराना ने सचिव प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। प्रांतीय कोषाध्यक्ष अर्पिता वशिष्ठ ने आय-व्यय एवं वित्तीय विवरण सभा के समक्ष रखा। प्रांतपाल सुधीर वाजपेयी, पूर्व प्रांतपाल सुनील गोयल, अंजना जैन, रोशन सेठी, आलोक अग्रवाल, डॉ. जेपी भारतीय, केसी बंसल ने भी संबोधित किय
