
विशेष बस द्वारा प्रेम मंदिर जाकर सेवा कार्य किया तथा शीश नवाकर जनकल्याण की प्रार्थना की
श्रीगंगानगर (भटनेर एक्सप्रेस) श्रीश्याम महिला शक्ति फाउंडेशन द्वारा ‘देव दर्शन एवं संस्कृति संवर्धन यात्रा प्रकल्प’ का आयोजन किया गया। इस प्रकल्प के अंतर्गत संस्थापक सोहनलाल तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष कविता गजरा (भगवानी) के नेतृत्व में फाउंडेशन के पदाधिकारी एवं सदस्य विशेष बस द्वारा ग्राम कालियां-खाटां के समीप स्थित प्रेम मंदिर पहुंचे। सर्वप्रथम सभी श्रद्धालुओं ने देव दर्शन कर एवं शीश नवाकर देश व समाज में सुख-समृद्धि तथा जनकल्याण की प्रार्थना की। धार्मिक यात्रा के दौरान संस्था सदस्यों ने श्रद्धा भाव से प्रेम मंदिर परिसर में सेवा कार्य किया तथा मंदिर में दर्शन के लिए आए भक्तों को प्रसाद वितरित किया। इस अवसर पर श्रीश्याम महिला शक्ति फाउंडेशन के संस्थापक सोहनलाल, राष्ट्रीय अध्यक्ष कविता गजरा (भगवानी), राष्ट्रीय सचिव वैशाली पाठक, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष रिया गजरा, प्रवीण नागपाल, कमल, रोशन, नव्या, गौरी, अरिहंत सहित अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित थे। श्रीश्याम महिला शक्ति फाउंडेशन द्वारा मंदिर प्रांगण में किए गए इन सेवा कार्यों की श्रद्धालुओं ने मुक्तकंठ से सराहना करते हुए पदाधिकारियों व सदस्यों को भविष्य में भी इसी प्रकार निष्ठापूर्वक सामाजिक सरोकारों में भागीदारी निभाने तथा मानव सेवा में अग्रणी भूमिका निभाने के लिए शुभाशीष दिए।
