
जिले के 1 हजार 397 वरिष्ठ नागरिक रेलमार्ग से और 171 हवाईमार्ग से करेंगे धार्मिक स्थलों की यात्रा
श्रीगंगानगर (भटनेर एक्सप्रेस) वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना-2026 के तहत इस बार जिले के 1 हजार 397 तीर्थयात्रियों को रेल मार्ग तथा 171 को हवाई मार्ग से विभिन्न धार्मिक स्थलों की यात्रा करवाई जाएगी।जिला स्तरीय चयन समिति के अध्यक्ष तथा जिला कलक्टर डॉ. अमित यादव ने बुधवार को यात्रा की ऑनलाइन लॉटरी निकाली। इस दौरान जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री गिरधर, जिला पुलिस से श्री आनन्द कुमार, देवस्थान विभाग के सहायक आयुक्त श्री ओमप्रकाश, पर्यटन विभाग के श्री पवन शर्मा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थय अधिकारी डॉ. अजय सिंगला, एसीएम श्रीमती स्वाति गुप्ता सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।जिला कलक्टर ने बताया कि प्रदेश के चयनित वरिष्ठ नागरिकों को रेल मार्ग और वायु मार्ग से निर्धारित स्थलों पर यात्रा करवाई जाएगी। जिले के 1 हजार 568 वरिष्ठ नागरिकों को इस योजना के तहत यात्रा करवाई जाएगी। यात्रा कार्यक्रम का निर्धारण आगामी दिनों में किया जाएगा।
