
श्रीगंगानगर (भटनेर एक्सप्रेस) अरुण लोहिया को लायंस क्लब का रीजन चेयरमैन नियुक्त किए जाने पर एमुलेशन सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी प्रा. लि. द्वारा सम्मान किया गया है। संस्थान के डायरेक्टर इंजीनियर शैलेन्द्रसिंह मोयल एवं रविंद्रसिंह मोयल ने अरुण लोहिया को सम्मानित करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में लायनवाद की सेवा गतिविधियों को नई दिशा एवं गति प्राप्त होगी।इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में संस्थान की एचआर वंशिका आहूजा, जिया सहेवाल, अमृतपालसिंह, लक्ष्य, गुनगुन अरोड़ा , मुस्कान नागपाल, सीधेश सेठिया, सक्षम सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।
