
श्रीगंगानगर । लायंस क्लब श्रीगंगानगर सैंटर की आम सभा स्थानीय एट होटल में आयोजित की गई। सभा में आगामी सत्र 2026-27 के लिए सर्वसम्मति से मनोज मिढ्ढा को अध्यक्ष, सचिनकुमार कुक्कड़ को सचिव तथा अनिल पाहूजा को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। क्लब एडमिनिस्ट्रेटर आशीष अरोड़ा ने बताया कि मनोज मिढ्ढा क्लब के संस्थापक कोषाध्यक्ष रह चुके हैं। सचिनकुमार कुक्कड़ एवं अनिल पाहूजा ने पिछले दो वर्षों में सचिव एवं कोषाध्यक्ष के रूप में उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान की हैं। उनकी कार्यकुशलता एवं समर्पण को देखते हुए उन्हें एक वर्ष के लिए पुनः दायित्व सौंपा गया है।सभा के दौरान आशीष अरोड़ा को लगातार दूसरी बार डिस्ट्रिक्ट पीआरओ तथा दीपक वाट्स को रीजन चेयरमैन नियुक्त होने पर क्लब की ओर से अभिनंदन किया गया। राजकुमार बाघला का क्लब के नए सदस्य के रूप में जुड़ने पर स्वागत किया गया।कार्यक्रम का संचालन केवल सचदेवा ने किया।
