
श्रीगंगानगर । अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन द्वारा मीरा मार्ग पर स्थित कार्यालय के बाहर विगत दिवस ठंडे-मीठे जल की छबील लगाई गई। जिलाध्यक्ष विमल बिहाणी ने बताया कि श्री स्वामी ब्रह्मदेव के कार्यालय में आगमन एवं उन्हें पद्मश्री सम्मान मिलने की खुशी में छबील लगाई गई। छबील का विधिवत उद्घाटन श्री स्वामी ब्रह्मदेव ने किया।इस छबील का लाभ लगभग तीन हजार लोगों ने लिया। छबील में लोगों को रूहअफ़ज़ा युक्त ठंडा दूध पिलाया गया। इस सेवा कार्य को सफल बनाने में छबील संयोजक ज्ञानेश्वर अग्रवाल, कार्यक्रम संयोजक विशाल सिंघला, चिराग सिंघला, सम्मेलन के महासचिव भगवानदास चांडक, विपुल बिहाणी, विनम्र बिहानी तथा अन्य सभी सदस्यों का विशेष सहयोग रहा।
