
श्रीगंगानगर (भटनेर एक्सप्रेस) लायंस क्लब श्रीगंगानगर विश्वास की आम सभा आयोजित की गई जिसमें नॉमिनेशन कमेटी के सदस्य विनोद सिंगल, रीजन चेयरमैन शैलेन्द्र साहू और परविंदर मित्तल पिंटा ने सत्र 2026-27 के लिए सर्वसम्मति से मनोज खुर्सीजा को अध्यक्ष, कुमुद गुप्ता को सचिव तथा विजय खत्री को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया। क्लब के वर्तमान होने जा रहे अध्यक्ष अमनप्रदीपसिंह काहलों ने बताया कि मनोज खुर्सीजा क्लब के वरिष्ठ सदस्य हैं। कुमुद गुप्ता वे जोन चेयरमैन और रीज़न सचिव का कार्यभार सम्भाल चुके है। विजय खत्री ने तीन बार कोषाध्यक्ष रहे हैं। अमनप्रदीपसिंह काहलों निन्नी ने अपने चार वर्ष के कार्यकाल में क्लब सदस्यों द्वारा मिले सहयोग के लिए सभी का आभार व्यक्त किया।
