
श्री गंगानगर (भटनेर एक्सप्रेस) श्री राधा गोविंद सेवा फाउंडेशन की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती रेनू अग्रवाल के नेतृत्व में फाउंडेशन ने दो जरूरतमंद बेटियों के विवाह समारोह में अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराते हुए उन्हें शुभाशीष एवं सहयोग प्रदान किया।इस अवसर पर फाउंडेशन की ओर से प्रदेशाध्यक्ष डॉ. देवकरण जुनेजा, जिलाध्यक्ष अंकित मित्तल, अमरसिंह, अवतारसिंह मल्होत्रा, डॉ. पी.सी. आचार्य, भानुप्रताप, अनिल जैन, सुनीता आचार्य, मंजू जैन एवं प्रियंका उपस्थित रहे।
