
श्रीगंगानगर (भटनेर एक्सप्रेस) भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के कार्यकर्ताओं ने आज सादुलशहर में उपखंड कार्यालय पर प्रदर्शन किया गया और श्रीगंगानगर में हाल ही उजागर हुए एक किशोरी को होटल में ले जाकर जबरदस्ती जिस्मफरोशी करने के संगीन मामले के सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने और पीड़ित किशोरी को शीघ्र न्याय देने की मांग की। माकपा के प्रतिनिधिमंडल ने इस संबंध में नाम उपखंड अधिकारी को मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपा गया।माकपा तहसील सचिव कॉमरेड ताराचंद सोनी ने कहा कि श्रीगंगानगर की इस अमानवीय घटना ने पूरे प्रदेश को शर्मसार कर दिया है। मासूम किशोरी के साथ हुई बर्बरता मानवता पर कलंक है। इस अपराध में शामिल प्रत्येक आरोपी को कानून के तहत कठोरतम दंड मिलना चाहिए ताकि भविष्य में कोई भी ऐसी घिनौनी वारदात करने का साहस न कर सके।अखिल भारतीय किसान सभा के जिला उपाध्यक्ष कौरसिंह सिधू ने मांग की कि मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कर शीघ्र न्याय सुनिश्चित किया जाए।घटना में शामिल सभी आरोपियों, होटल संचालकों एवं अन्य दोषियों के विरुद्ध निष्पक्ष और सख्त कार्रवाई की जाए तथा जिले में अवैध एवं अनैतिक गतिविधियों में संलिप्त होटलों और अन्य ठिकानों की व्यापक जांच कर दोषियों पर कठोर कार्रवाई की जाए।कॉमरेड पालाराम नायक ने कहा कि महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार एवं प्रशासन की सर्वोच्च जिम्मेदारी है। श्रीगंगानगर की इस दर्दनाक घटना ने कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। दोषियों को शीघ्र और कठोर दंड दिलाने के साथ-साथ ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए प्रभावी एवं ठोस कदम उठाए जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि माकपा पीड़ित परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है और न्याय मिलने तक संघर्ष जारी रहेगा।माकपा पार्टी की की तरफ़ से यह भी मांग रखी कि पीड़ित बच्ची के समुचित उपचार, पुनर्वास, शिक्षा तथा आर्थिक सहायता की संपूर्ण जिम्मेदारी राज्य सरकार उठाए। साथ ही महिला एवं बाल सुरक्षा को मजबूत करने के लिए होटल, सार्वजनिक स्थानों एवं संवेदनशील क्षेत्रों में नियमित पुलिस गश्त, प्रभावी निगरानी तथा बाल तस्करी एवं महिला अपराधों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जाए।माकपा प्रतिनिधिमंडल ने श्यामलाल ,हंसराज मेहरड़ा ,सतपाल ,राजेंद्रदास ,बलराम रायपुरिया ,दीपक छाबड़ा ,राजेश डाबला ,राजू मैनपाल ,सुभाष ,काली ,इकबालसिंह और बलदेवसिंह आदि मौजूद थे।
