
दो दर्जन से अधिक इलेक्ट्रिक स्कूटर स्वाह
श्रीगंगानगर (भटनेर एक्सप्रेस) सूरतगढ़ शहर में हनुमानगढ़ बायपास मार्ग पर करणी माता मंदिर तथा आशियाना होटल के नजदीक एक इलेक्ट्रिक स्कूटी शोरूम में आज सुबह आग लग गई।शोरूम में दो दर्जन से अधिक इलेक्ट्रिक स्कूटर खड़ी थे जो आग की भेंट चढ़ गए। नगर पालिका की दमकल गाड़ी से आग पर काबू पाया गया। मगर तब तक काफी नुकसान हो गया था। प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सुबह 8:30 बजे पड़ोस का एक दुकानदार अनिल मुंजाल अपनी दुकान पर आया तो उसने पास में ही वर्मा इलेक्ट्रिक मोटर्स शोरूम के शटर के नीचे से धुआं निकलते हुए देखा।

उसने तुरंत शोरूम के मालिक कर महेंद्र वर्मा को फोन पर जानकारी दी। महेंद्र वर्मा तत्काल शोरूम पर पहुंच गए। उन्होंने जैसे ही शटर खोला अंदर भीषण आग लगी हुई थी। फॉरेन दमकल को सूचना दी गई। मौके पर मौजूद लोग उसी समय आग बुझाने में लग गए। दमकल कर्मियों ने पूरी तरह से आग पर काबू पाया। मालिक महेंद्र वर्मा ने बताया कि शोरूम में 25 इलेक्ट्रिक स्कूटर थे। जानकारी के अनुसार सभी स्कूटर जल गए। शोरूम को भी काफी नुकसान पहुंचा है।प्रारंभिक तौर पर बताया जा रहा है कि रात को किसी समय शोरूम के अंदर किसी वायरिंग में शॉर्ट सर्किट हो जाने से आग लगी और अंदर ही अंदर आग सुलगते रही। उल्लेखनीय है कि अभी कुछ अर्सा पहले ही जिले के अनूपगढ़ शहर में भी इसी प्रकार एक इलेक्ट्रिक स्कूटर के शोरूम में भीषण आग लग गई थी।

