
श्रीगंगानगर (भटनेर एक्सप्रेस) राजस्थान विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड में तकनीकी कर्मचारियों और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को वर्दी धुलाई भत्ता दिए जाने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के पीछे राजस्थान विद्युत श्रमिक महासंघ के निरंतर और अथक प्रयासों की बड़ी भूमिका रही है।राजस्थान विद्युत श्रमिक महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष सतीशप्रसाद चमोला ने आज यह जानकारी देते हुए बताया कि लंबे समय से चली आ रही इस मांग को पूरा करवाने में महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष लखन गुर्जर, प्रदेश महामंत्री सतीश राठौर, कार्यालय मंत्री अजय सक्सैना तथा संयुक्त व्यवस्था परिषद के सदस्यों का विशेष योगदान रहा। उन्होंने विद्युत उत्पादन से रामेंद्रकुमार शर्मा और गणेश पटेल, विद्युत प्रसारण से यतेंद्रकुमार, जयपुर डिस्कॉम से अजय सक्सेना, अजमेर डिस्कॉम से बजरंगलाल नागर और सुरेश शर्मा तथा जोधपुर डिस्कॉम से महेंद्र सैनी का धन्यवाद दिया।चमोला ने कहा कि संगठन में विश्वास रखते हुए सतत संघर्ष से ही कर्मचारियों की मांगों को मनवाया जा सका है। उन्होंने सभी साथियों से अपील की कि वे इसी प्रकार कर्मचारियों की अन्य मांगों को भी पूरा करवाते हुए मिल रही सुविधाओं में और विस्तार करवाते रहें।इस अवसर पर सूरतगढ़ थर्मल पावर इकाई के अध्यक्ष सुखदेवराज ने प्रदेश नेतृत्व को बधाई दी और धन्यवाद व्यक्त किया। संयुक्त व्यवस्था परिषद सदस्य रामेंद्र शर्मा, विनोद माहर, देवीलाल बिश्नोई और मेजरसिंह ने आदेश की प्रतिलिपियां बांटकर सभी कर्मचारियों में खुशी का माहौल बनाया।
