
श्रीगंगानगर (भटनेर एक्सप्रेस) हनुमानगढ़ टाउन में पुलिस ने बीकानेर जिले के तीन युवकों को चोरी की कर सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक नरेंद्रसिंह मीणा ने बताया कि नंदकिशोर बिश्नोई, अनिलकुमार मंडा और विष्णु बिश्नोई निवासी वार्ड नंबर 5 बड़ा बास रासीसर थाना नोखा जिला बीकानेर को गिरफ्तार किया गया है। हनुमानगढ़ टाउन थाना में सहायक उप निरीक्षक नरेश कुमार तथा जिला विशेष दल (डीएसटी) प्रभारी सब इंस्पेक्टर राजपाल की टीम ने संयुक्त रूप से कार्यवाही करते हुए एक संदिग्ध कार को चेक किया था। चेक करने पर जहां कार चोरी की निकली वही गाड़ी में 2 लाख 50 हजार संदिग्ध रुपए भी मिले हैं। इस राशि के बारे में तीनों युवक कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। पुलिस अधीक्षक के अनुसार यह तीनों जिस कार में सवार थे,उसके चोरी होने की रिपोर्ट दिल्ली के नरेला थाना में दर्ज है। कार को एमवी एक्ट के तहत सीज किया गया है जबकि रुपए धारा 106 के तहत जड्त किए गए हैं। इन तीनों युवकों को धारा 170 के तहत गिरफ्तार किया
