
श्रीगंगानगर (भटनेर एक्सप्रेस) हनुमानगढ़ जिले में गोगामेडी कस्बे में गोरख टीला मंदिर के पास एक अज्ञात व्यक्ति मृत पाया गया है।मामले की जांच कर रहे एएसआई रतनलाल ने बताया कि मृतक 50-55 वर्ष का है। उसके शरीर पर कोई जाहिरा चोट नहीं पाई गई।यह व्यक्ति गोरख टीला मंदिर के पीछे विगत 28 जून को मृत पाया गया था। सूचना मिलने पर उसकी लाश को गोगामेड़ी के सरकारी अस्पताल के मुर्दाघर में सुरक्षित रखवा दिया गया। तीन दिन तक मृतक की पहचान के प्रयास किए गए लेकिन सफलता नहीं मिली। आज उसकी लाश का पोस्टमार्टम करवाया गया और फिर लावारिस के रूप में अंतिम संस्कार कर दिया गया।
