
श्रीगंगानगर (भटनेर एक्सप्रेस) लायंस क्लब श्रीगंगानगर सैंटर ने अध्यक्ष मनोज मिढ्ढा के नेतृत्व में अंतरराष्ट्रीय चिकित्सक दिवस एवं सीए डे के अवसर पर 21 चिकित्सकों एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट्स- डॉ. राजेश चलाना, डॉ. बीएल शर्मा, डॉ. विकास धींगड़ा, डॉ. अतुल धींगड़ा, डॉ. महीपत सोनी, डॉ. प्रेम मित्तल, डॉ. हरीश रहेजा, डॉ. मनीष सुखीजा, डॉ. संजीव चुग, डॉ. पुल्कित, डॉ. संदीप सिहाग, डॉ. देवेंद्र ग्रोवर, डॉ. केके जाखड़, डॉ. अशोक अरोड़ा, डॉ. सुखपालसिंह बराड़, डॉ. अजय सिंगला, डॉ. मुकेश मेहता, डॉ. अविनाश सरदाना, सीए नीरज चावला एवं सीए विजय मिढ्ढा का सम्मान किया। प्रोजेक्ट चेयरमैन एलडी शर्मा एवं कमल चराया ने बताया कि सभी चिकित्सकों एवं सीए को उनके कार्यस्थल पर जाकर प्रशस्ति पत्र व शॉल ओढ़ा कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर रीजन चेयरमैन दीपक वाट्स, डिस्ट्रिक्ट पीआरओ आशीष अरोड़ा एवं पूर्व अध्यक्ष श्यामसुंदर गोस्वामी, सचिव सचिनकुमार कुक्कड़, केवल सचदेवा, एलडी शर्मा, राहुल धमीजा, कमल चराया, योगेंद्र चलाना, पंकज नागपाल, नरेश परनामी एवं पवन माटा आदि उपस्थित रहे।
