
श्रीगंगानगर (भटनेर एक्सप्रेस) हनुमानगढ़ जिले के नोहर थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय किशोर आयुष मेघवाल के अपहरण और हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार आयुष की लाश कल देर शाम थाना क्षेत्र की एक नहर से बरामद की गई। यह घटना एक लड़की के विवाद से जुड़े होने से बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार श्योरानी निवासी शीशपाल मेघवाल अपने रिपोर्ट की है कि उसके 17 वर्षीय पोते आयुष को गांव के ही युवक कुलदीप मेघवाल का 29 जून की दोपहर लगभग 12:00बजे फोन आया। इसके बाद आयुष घर से निकल गया। जब वह काफी देर तक वापस नहीं लौटा तो उन्होंने ने उसकी तलाश शुरू कर दी। पूछताछ पर कुलदीप ने बताया कि वह आयुष को गांव श्योरानी के सोनू मेघवाल के साथ जबरासर गांव छोड़कर आया था। उसके बाद उसकी कोई जानकारी नहीं है। शीशपाल मेघवाल ने रिपोर्ट में बताया कि 29 जून को आयुष का कुलदीप और सोनू मेघवाल के साथ किसी लड़की को लेकर विवाद हुआ था। शीशपाल ने कुलदीप और सोनू पर आयुष का अपहरण कर हत्या करने और लाश नहर में फेंकने का गंभीर आरोप लगाया है।कल शाम को आयुष की लाश खुइयां फांटा के समीप स्थित नहर से बरामद हुई। आज पोस्टमार्टम के बाद लाश परिजनों को सौंप दी गई है।पुलिस की कार्रवाईपुलिस ने शीशपाल मेघवाल की शिकायत पर कुलदीप मेघवाल और सोनू मेघवाल के खिलाफ अपहरण तथा हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की गहन जांच जारी है और आरोपियों की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है।
