
श्रीगंगानगर (भटनेर एक्सप्रेस) लायंस क्लब श्रीगंगानगर मेन ने लायनिस्टिक सत्र 2026-27 का शुभारंभ गौ सेवा तथा सम्मान समारोह से किया है। नए सत्र की शुरुआत सुखाड़िया सर्किल स्थित गौशाला में गौ-सेवा से की गई। इसके बाद हनुमानगढ़ रोड स्थित एक होटल में अंतरराष्ट्रीय चिकित्सक दिवस एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट्स डे के अवसर पर सम्मान समारोह आयोजित किया गया।इस अवसर पर डॉ. विशु टांटिया, डॉ. साहिल जिंदल, डॉ. नीरज मित्तल, डॉ. अभिषेक गुप्ता, डॉ. जानकी नंदन तथा सीए विकास गर्ग, सीए पवन गर्ग एवं सीए संजय बंसल का सम्मान किया गया।कार्यक्रम में रीजन चेयरमैन दीपक वाट्स, प्रांतीय जनसंपर्क अधिकारी आशीष अरोड़ा तथा जोन चेयरमैन नौरंगराय गर्ग मुख्य रूप से उपस्थित रहे। क्लब के पदाधिकारियों ने अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान किया गया।क्लब अध्यक्ष हनुमानदास सिंगल ने बताया कि नए सत्र की शुरुआत सेवा, सम्मान एवं समर्पण की भावना के साथ की गई है। इस अवसर पर क्लब के सचिव पंकज गर्ग, कोषाध्यक्ष नीरज बंसल गोटेवाला सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।
