
श्रीगंगानगर (भटनेर एक्सप्रेस) लायन्स क्लब सेंट्रल सिटी की 2026–27 के लिए नई टीम ने वर्षभर किए जाने वाले सेवा कार्यों की कमान संभाली है। क्लब के नए पदाधिकारियों और सभी सदस्यों ने गांव कुंडलावाली की गौशाला में गायों के लिए चारे की सवामणी कर सेवा कार्यों की शुरुआत की। इसके उपरांत डॉक्टर्स डे एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट्स डे पर शहर के प्रतिष्ठित चिकित्सकों एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट्स का सम्मान किया गया।क्लब सचिव इंजी. शैलेन्द्रसिंह मोयल ने बताया कि डॉक्टर्स डे पर डॉ. रामकिशन थरेजा, डॉ. देशबंधु गुप्ता, डॉ. अनिल अरोड़ा, डॉ. उज्ज्वल बंसल, डॉ. धर्मवीर गुप्ता, डॉ. हरीश रहेजा, डॉ संजीव चुघ,डॉ. संजीव जिंदल एवं डॉ. अनिल गुलानी का सम्मान किया गया। वहीं सीए पवन गर्ग, सीए पवन मित्तल, सीए राकेश गुप्ता, सीए सुमित चराया, सीए नीरज चावला, सीए गौरव अग्रवाल, सीए अनिल मित्तल एवं सीए आशीष बंसल को सम्मानित किया गया।क्लब अध्यक्ष सीए रविन्द्र गुप्ता ने बताया कि सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में रीजन चेयरमैन अरुण लोहिया तथा जोन चेयरमैन नितिन खारीवाल उपस्थित रहे। लोहिया एवं खारीवाल ने क्लब की सेवा गतिविधियों, अनुशासित कार्यशैली तथा सदस्यों के आपसी सौहार्द एवं फेलोशिप की सराहना करते हुए पूरे क्लब परिवार को नए सत्र के लिए शुभकामनाएँ दीं।
