
श्रीगंगानगर (भटनेर एक्सप्रेस) भारतीय मजदूर संघ राजस्थान प्रदेश के पूर्व महामंत्री स्व. विजयसिंह बाघेल को संघ की सूरतगढ़ थर्मल इकाई की तरफ से आज श्रद्धांजलि दी गई। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में गोविंदराम जोशी ने बताया कि वे संघ में विभिन्न पदों पर रहे। वह पूर्व में राजस्थान विद्युत श्रमिक महासंघ के प्रदेश महामंत्री, जिला मंत्री, अजमेर विद्युत वितरण श्रमिक संघ के महामंत्री रह चुके हैं। कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष सतीशप्रसाद चमोला ने कहा कि राजस्थान के श्रमिकों एवं कर्मचारियों की मांग उठाने में वे अग्रणीय श्रमिक नेताओं में एक थे।उन्होंने अपना पूरा जीवन ही श्रमिकों एवं कर्मचारियों के हितों की रक्षा करने के लिए समर्पित कर दिया। इकाई अध्यक्ष सुखदेवराज, महामंत्री प्रेम छिम्पा, गजानन्द स्वामी, संयुक्त व्यवस्था परिषद सदस्य रामेंद्र शर्मा, संगठन मंत्री अमित चुघ, रामसिंह, विक्रमसिंह, गोपालदास तंवर, आदि ने श्रद्धांजलि देते हुए विजयसिंह बाघेल के संगठन में किए गए कार्यों को याद किया।
