
श्रीगंगानगर (भटनेर एक्सप्रेस) राजस्थान समान नागरिक संहिता-2026 (यूसीसी) के प्रारूप समिति की सदस्य डॉ. शुचि चौहान ने गुरुवार को श्रीगंगानगर जिले की जनसुनवाई की। बीकानेर विकास प्राधिकरण में वीसी के जरिए की गई जनसुनवाई में गृह विभाग की संयुक्त शासन सचिव श्रीमती अंजलि राजोरिया और संभागीय आयुक्त श्री विश्राम मीणा भी मौजूद रहे।दोपहर बाद वीसी के जरिए हुई जनसुनवाई में श्रीगंगानगर जिले के जनप्रतिनिधि, विभिन्न धर्मों के प्रतिनिधि, सामाजिक विज्ञान एवं विधि पृष्ठभूमि वाले शिक्षाविद, विधिवेत्ता, गैर सरकारी संगठनों के प्रतिनिधि तथा विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। इस दौरान प्रबुद्धजनों ने बहुविवाह, लिव इन रिलेशनशिप पर खुलकर अपने विचार प्रकट किए।इस अवसर पर श्री यादे माटी कला बोर्ड अध्यक्ष श्री प्रह्लाद राय टाक, सादुलशहर विधायक श्री गुरवीर बराड़, श्री शरणपाल मान, जिला कलक्टर डॉ. अमित यादव, एडीएम प्रशासन श्री सुभाष कुमार, श्री रतनलाल गणेशगढिया, श्री प्रदीप धेरड़, श्री भीमराज डाबी, श्री हंसराज तनेजा, श्री जसवीर मिशन सहित अन्य मौजूद रहे।
