
श्रीगंगानगर, (भटनेर एक्सप्रेस) श्रीगंगानगर में राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष का चुनाव 11 वर्ष बाद आगामी 16 अगस्त को होगा। इसकी घोषणा आजशाम एक प्रेस वार्ता में की गई। चुनाव अधिकारी अशोककुमार कलवानिया और सहायक चुनाव अधिकारी हेमन्त शर्मा ने प्रेस वार्ता में बताया कि चुनाव से पहले सदस्यता अभियान 4 अगस्त तक चलाया जाएगा। 6 अगस्त को अस्थायी सदस्यता सूची का प्रकाशन किया जाएगा। 8 अगस्त को अंतिम सदस्यता सूची का प्रकाशन किया जाएगा।9 अगस्त को चुनाव हेतु नामांकन प्रस्तुत किये जाएंगे और उसी दिन उम्मीदवार नाम वापस ले सकेंगे। इसके के बाद यदि आवश्यक हुआ तो 16 अगस्त को सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक मुख्य चिकत्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के ऑफिस में बनाए गए केंद्र पर मतदान कराया जाएगा। नर्सेज एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष का पिछला चुनाव 2015 में हुआ था। जानकारी के मुताबिक संगठन में नीचे से लेकर ऊपर तक भारी गुटबाजी तथा मतभेदों के चलते 11 वर्षों तक जिलाध्यक्ष का चुनाव नहीं हो सका। मौजूदा जिलाध्यक्ष रविंद्र शर्मा ने बताया कि वे पिछले काफी समय से चुनाव करवाने के लिए प्रयासरत थे।पिछले दिनों उन्होंने प्रदेश संगठन को इस बाबत लिखा था।प्रदेश संगठन की अनुमति मिलने पर चुनाव अधिकारियों की नियुक्ति कर दी गई।प्रेस वार्ता में राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष श्यामसुंदर गोस्वामी ,प्रदेश उपाध्यक्ष रामकुमार सिहाग ने प्रेस वार्ता मैं बताया कि राजकीय मैडीकल कॉलेज ,राजकीय जिला चिकित्सालय, राजकीय उप जिला चिकित्सालयों,सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, उप स्वास्थ्य केन्द्रों, राजकीय डिस्पेंसरियों और स्वास्थ्य केन्द्रों में सेवारत स्थायी और अस्थायी नर्सिंग अफिसर,महिला स्वाथ्य कार्यकर्ता, सीनियर नर्सिंग ऑफिसर,नर्सिंग ट्यूटर, महिला स्वास्थ्य दर्शिकाएँ, संविदा के आधार पर कार्यरत नर्सिंग स्टाफ संगठन की सदस्यता लेकर चुनाव प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं।संगठन का कोई भी सदस्य जिलाध्यक्ष का चुनाव लड़ सकता है। सदस्यता अभियान की अवधि में जिला मुख्यालय और सभी ब्लॉक एवं तहसील मुख्यालयों पर सदस्यता लेने की व्यवस्था की गयी है।एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष रविन्द्र शर्मा ने सभी राजकीय सेवारत नर्सेज का आह्वान करते हुए कहा कि सभी नर्सेज आपसी मतभेद भुलाकर नए जिलाध्यक्ष का चुनाव करें। जिले में इस संगठन के सदस्यों की वर्तमान में संख्या लगभग 1300 है।प्रेसवार्ता में एसोसिएशन की जिला मंत्री वीना लाडव,श्रीगंगानगर ब्लॉक से श्रवणकौर, रेणु भूटानी, चंदा शाह, सूरतगढ़ ब्लॉक से अनिल गोदारा, नवजोतकौर,पदमपुर ब्लॉक से राजकुमार टाक, सुरेश भादू,श्रीकरणपुर ब्लॉक से शक्तिसिंह, दिनेश सचदेवा ,घड़साना ब्लॉक से सतपालसिंह काली,रायसिंहनगर ब्लॉक से सुभाष चावला,अनूपगढ़ ब्लॉक से देवीलाल चौधरी, सादुलशहर ब्लॉक से जेफी मक्कड़, रजनीश कस्वां, श्रीविजयनगर ब्लॉक से विजयकुमार , राजकीय स्कूल ऑफ नर्सिंग से राजेन्द्र बुडानिया, एएनएम प्रशिक्षण केंद्र से सूरज सारसर, कॉलेज ऑफ नर्सिंग से ज्योतिबाला, सीएमएचओ कार्यालय से नवदीपसिंह मान,जिला चिकित्सालय से अजीत शर्मा,सुसम्मा सीए, मैनपाल ,बबीता ,कुलविंदरसिंह ,जनता क्लिनिक से जयसिंह आदि उपस्थित रहे।
