
श्रीगंगानगर (भटनेर एक्सप्रेस) राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक) राजस्थान के प्रदेशध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री जगदीशराज श्रीमाली तथा प्रदेश महामंत्री नारायण गुर्जर ने श्यामसुंदर शर्मा को पुनः राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक) शाखा श्रीगंगानगर का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है।पुनः जिलाध्यक्ष मनोनीत होने पर श्यामसुंदर शर्मा ने प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन द्वारा व्यक्त किए गए विश्वास पर पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ खरा उतरेंगे। इस मनोनयन पर इंटक के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं श्रमिक साथियों ने श्याम सुंदर शर्मा को शुभकामनाएं देते हुए प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है। श्यामसुंदर शर्मा वर्तमान में राजस्थान इंटक के प्रदेश उपाध्यक्ष, पांचों बिजली निगमों की मान्यता प्राप्त प्रांतीय विद्युत मंडल मजदूर फेडरेशन इंटक के कार्यकारी अध्यक्ष व उत्पादन इंटक के महामंत्री के पद पर कार्यरत हैं।
