
सूरतगढ़| श्रीहनुमान खेजड़ी प्रबंधक समिति की ओर से श्रीहनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में 20 अप्रैल को बाबा की ध्वजयात्रा निकाली जाएगी। ध्वजयात्रा प्राचीन ढाब स्थित श्रीगणेश मंदिर परिसर से रवाना होने से पूर्व भगवान श्रीगणेश की पूजा अर्चना की जाएगी। समिति अध्यक्ष नरेंद्र राठी व यात्रा प्रभारी योगेश स्वामी ने बताया कि अपराह्न सवा 3 बजे मंदिर परिसर से रवाना होने वाली ध्वजयात्रा शहर के विभिन्न मार्गों से होती हुई शाम साढ़े 6 बजे श्रीहनुमान खेजड़ी मंदिर पहुंचेगी।
यहां पूजा अर्चना के साथ मंदिर पर ध्वजा स्थापना की जाएगी। ध्वजयात्रा में समिति पदाधिकारी, सदस्य, पुरुष व महिला श्रद्धालु सहित शहर के गणमान्य लोग शामिल होंगी। ध्वजयात्रा का विभिन्न धर्मिक, सामाजिक व व्यापारिक संगठनों द्वारा जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया जाएगा। अध्यक्ष राठी ने बताया कि ध्वजयात्रा की तैयारी को लेकर यात्रा प्रभारी स्वामी, जितेंद्र शर्मा, किशनलाल स्वामी व महावीर भोजक तैयारी में जुटे हुए हैं।
