
श्रीगंगानगर (भटनेर एक्सप्रेस) अंतर्राष्ट्रीय वैश्य फेडरेशन महिला इकाई, द्वारा श्रीकरणपुर स्थित दुख निवारण संस्थान को एक ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन भेंट की गई। कार्यक्रम में महिला प्रदेश मंत्री श्रीमती उमा बांठिया, जिलाध्यक्ष श्रीमती स्वीटी जैन, जिला महामंत्री श्रीमती लक्ष्मी बंसल, संरक्षक श्रीमती मनोरमा बैद, श्रीमती कनिका जैन, श्रीमती अनिता जैन एवं श्रीमती संजना जैन ने उपस्थित होकर संस्थान को यह उपयोगी भेंट सौंपी।इस अवसर पर संस्थान के पदाधिकारियों ने महिला इकाई का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वॉशिंग मशीन से संस्थान में रह रहे जरूरतमंद प्रभुजनों की दैनिक आवश्यकताओं को पूरा करने में काफी सुविधा मिलेगी। महिला इकाई की ओर से सभी प्रभुजनों के लिए चाय एवं नाश्ते की भी व्यवस्था की गई। अंतर्राष्ट्रीय वैश्य फेडरेशन महिला इकाई द्वारा इससे पूर्व भी दुख निवारण संस्थान को दो कूलर भेंट किए जा चुके हैं।
