राजस्थान और पंजाब की सीमा पर बसे अनुसूचित जाति के लिए सुरक्षित श्रीगंगानगर लोकसभा क्षेत्र में शुक्रवार को मतदान हुआ। सुबह 7 बजे शुरू हुई वोटिंग शाम 6 बजे संपन्न हुई। श्रीगंगानगर लोकसभा सीट पर 65.64 फीसदी वोटिंग हुई।

सादुलशहर विधानसभा क्षेत्र में 67 प्रतिशत, श्रीगंगानगर में 64.72, श्रीकरणपुर में 66.45, सूरतगढ़ में 64.5, रायसिंहनगर में 67.27, संगरिया में 65.09, हनुमानगढ़ में 63.26, पीलीबंगा में 67 प्रतिशत मतदान हुआ है।
