
लोकसभा चुनाव के प्रथम चरण में टॉप-5 पर, 2019 की तुलना में 8 प्रतिशत कम हुई वोटिंग
राजस्थान में लोकसभा चुनाव का पहला चरण शुक्रवार को पूरा हो गया। बीकानेर लोकसभा क्षेत्र की अनूपगढ़ विधानसभा की ईवीएम मशीन को सेठ बिहारी लाल छाबड़ा सरकारी कॉलेज में बने स्ट्रांग रूम में शुक्रवार देर रात तक जमा की गई और ईवीएम को देर रात तक जमा करने के बाद देर रात ही कड़ी सुरक्षा में बीकानेर मतगणना स्थल के लिए रवाना कर दी गई। राजस्थान में लोकसभा के पहले चरण के दौरान अनूपगढ़ विधानसभा का मतदान प्रतिशत 67.87 रहा।
कलेक्टर अवधेश मीणा ने बताया कि अनूपगढ़ विधानसभा का मतदान प्रतिशत पूरे राजस्थान में लोकसभा चुनाव के प्रथम चरण में टॉप-5 पर रहा है। वहीं श्रीगंगानगर लोकसभा क्षेत्र की अनूपगढ़ जिले की रायसिंहनगर विधानसभा का मतदान प्रतिशत 67.27 प्रतिशत रहा है जो की राजस्थान में टॉप-6 पर है।
अनूपगढ़ जिले की अनूपगढ़ और रायसिंहनगर विधानसभा में मतदान का प्रतिशत अच्छा रहने पर कलेक्टर ने चुनाव में कार्य कर रहे अधिकारियों, कर्मचारी व जिले के मतदाताओं की सराहना की।
