
श्रीगंगानगर। अनूपगढ़ जिले की रायसिंहनगर विधानसभा के लगभग 7 गांवो में शुक्रवार को हुई ओलावृष्टि के कारण गेहूं और सरसों की फसल खराब हो गई। इसके बाद शनिवार को जिला प्रमुख कुलदीप इंदौरा, रायसिंहनगर विधायक सोहन नायक, पंचायत समिति प्रधान पति वीरेंद्र गोदारा और जिला परिषद के सदस्य जगतार सिंह ने प्रभावित गाँवो का दौरा किया और किसानों की समस्याएं सुनी। किसानों की समस्या सुनने के बाद सभी जनप्रतिनिधि अनूपगढ़ जिला कलेक्टर अवधेश मीणा के निवास स्थान पर पहुंचे और किसानों की समस्याओं से अवगत करवाते हुए उचित मुआवजे की मांग की है।
जिला प्रमुख कुलदीप इन्दौरा ने बताया कि इस बार खेतों में गेहूं और सरसों की फसल अच्छी थी। मगर ओलावृष्टि के कारण किसानों की 100% फसल खराब हो गई है। जिला प्रमुख सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने राजस्थान सरकार से भी खराब फसल की एवज में मुआवजे की मांग की है।
