
श्रीगंगानगर। पंजाब में किसान आंदोलन के चलते तीन दिन से अंबाला क्षेत्र से होकर ट्रेनों की आवाजाही भी बाधित है। श्रीगंगानगर से संचालित होने वाली ऋषिकेश इंटरसिटी तीन दिन से रद्द है तथा सोमवार को भी रद्द रहेगी। इस कारण हरिद्वार की यात्रा के लिए यात्रियों को बसों से सफर करना पड़ रहा है। वहीं, श्रीगंगानगर से अंबाला के लिए संचालित होने वाली ट्रेन भी बठिंडा तक ही संचालित की जा रही है।
पंजाब में मूंग व मक्की की फसलों की एमएसपी व किसान नेताओं की रिहाई को लेकर किसान आंदोलित हैं। इस कारण अंबाला डिवीजन से होकर गुजरने वाली ट्रेनों का संचालन बाधित है। श्रीगंगानगर से ऋषिकेश के लिए संचालित होने वाली ट्रेन तीन दिन से रद्द होने से क्षेत्र के लोगों को हरिद्वार व ऋषिकेश की यात्रा के लिए बसों से सफर करना पड़ रहा है। वहीं, हरिद्वार के लिए रोडवेज के लिए एक ही बस की सुविधा है। ऐसे में यात्रियों को बसें बदलकर भी यात्रा करनी पड़ रही है। अंबाला जाने के लिए भी लोगों को बठिंडा से आगे अंबाला तक सफर बसों से करना पड़ रहा है।
रेलवे से प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार को श्रीगंगानगर से संचालित होने वाली गाड़ी संख्या 14815 श्रीगंगानगर-ऋषिकेश व गाड़ी संख्या 14816 ऋषिकेश-श्रीगंगानगर 22 अप्रैल को रद्द रहेगी। अर्थात यह ट्रेन ना जाएगी ना ही आएगी। इसके अलावा गाड़ी संख्या 14735 श्रीगंगानगर-अंबाला बठिंडा तक ही जाएगी तथा गाड़ी संख्या 14736 अंबाला-श्रीगंगानगर।
