
श्रीगंगानगर। विश्व हिंदू परिषद की ओर से शनिवार को एल ब्लॉक हनुमान मंदिर में रामनवमी के सफल बनाने वाले सेवादारों का समारोह का आयोजित किया गया।
इस समारोह में 200 लोगों को अयोध्या में विराजमान रामलला का स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। अतिथि के रूप में अंध विद्यालय के निजानंद महाराज, रामेश्वर दास महाराज, गुरु मां चैतन्य मीरा, कल्याण स्वरूप महाराज व 10जैड से मेवादास महाराज मौजूद रहे। इस कड़ी में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के विभाग प्रचारक रघुवीर सिंह ने कहा किसी भी कार्य की सफलता के लिए एकजुट होना आवश्यक है। वक्ताओं ने कहा की यदि हमारे समाज के साथ कोई घटना घटती है तो पूरे संगठन को एकजुट होकर विरोध करना चाहिए। ताकि शासन-प्रशासन तक हमारी बात पहुंच जाए, तब तक हम ऐसा नहीं करेंगे, तब तक हमारा समाज उपर नहीं उठेगा। उन्होंने कहा कि आज भी लोग सामाजिक कुरीतियों, अंधविश्वास में जकड़े हुए हैं, इन सबसे बाहर निकलने की आवश्यकता है।
संगठन की ताकत एकता में है। यदि हम बिखर के रहे तो हमारा अस्तित्व खतरे में है और यदि एकजुट रहे तो हमारा भविष्य निखर जाएगा। इस मौक़े पर विश्व हिन्दू परिषद के जिलाध्यक्ष उमाशंकर मित्तल, सभापति गगनदीप कौर पांडे, अमरचंद बोरड़, कैलाश भसीन, राजेंद्र सिंगल, नरेश चराया, रुक्मानन्द गोयल, पवन मित्तल, अनिल सरावगी, महेश गोयल, राजीव खेतान, दयानन्द शर्मा, करुणा चांडक, विनीता आहूजा, रामगोपाल पाण्डुसरिया, तरसेम गुप्ता सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
