
श्रीगंगानगर | संत आसाराम बापू के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में हरि नाम संकीर्तन यात्रा से विश्व सेवा सप्ताह कार्यक्रम शुरू हुए। शहर में निकाली गई संकीर्तन यात्रा का जगह श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा कर तथा हलवा, लड्डू, बर्फी, नमकीन, छोले-चावल, फल, शरबत, मेवा, दूध आदि का प्रसाद वितरित कर स्वागत किया।
16 किलोमीटर लंबी सुप्रचार यात्रा पुरानी आबादी टावर के नजदीक से शुरू होकर शहर के मुख्य मार्गों एवं कई कॉलोनियों में से होती हुई श्रीकृष्ण गोशाला 1 जैड पहुंचकर सम्पन्न हुई जहां पर सत्संग व आरती की गई। श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से भोजन प्रसाद ग्रहण किया। श्री योग वेदांत सेवा समिति के उपाध्यक्ष संजय पेड़ीवाल ने बताया कि सेवा सप्ताह कार्यक्रमों की पूर्णाहुति 29 अप्रैल को आसाराम बापू के जन्मदिवस पर श्रीकृष्ण गोशाला 1 जैड में समारोहपूर्वक होगी।
