
श्रीगंगानगर| सुदामा नगर स्थित सिद्ध धाम श्रीखाटू श्याम धाम मंदिर में चल रहे तीन दिवसीय मेले का समापन रक्तदान शिविर व श्याम संकीर्तन के साथ हो गया है। मुख्य सेवादार संदीप शेरेवाला ने बताया कि बिहाणी ब्लड सेंटर में रक्तदान शिविर लगाया गया। इसमें चंचल सोनी, लीलाधर बंसल, दिनेश गर्ग, राजीव तनेजा, पंकज शर्मा, अनिल जसूजा, महेश शर्मा व अन्य का विशेष सहयोग रहा। इस कड़ी में शाम को श्याम संकीर्तन प्रारंभ हुआ। इसमें शहर के सभी प्रमुख भजन प्रवाहकों ने भजनों के माध्यम से बाबा श्याम को रिझाया।
